बड़ी खबरे

मकर सक्रांति के अवसर पर अपने आवास तेघड़ा मे पार्टी के कार्यकर्ताओ के बीच दही चुरा का भोज कर मकर सक्रांति का शुभकामनाएं

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News desk

मधुबनी / मकर संक्रांति के अवसर पर बिस्फी राजद प्रखंड अध्यक्ष जय जयराम यादव ने मकर सक्रांति के अवसर पर अपने आवास तेघड़ा मे पार्टी के कार्यकर्ताओ के बीच दही चुरा का भोज कर मकर सक्रांति का शुभकामनाएं दिये। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ फैयाज अहमद साहब ने कहा बिहार में दही-चूड़ा भोज की शुरुआत राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद ने 1994-95 में किये थे। तब वह मुख्यमंत्री थे। लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय के समर्थक किसान मजदूर महेनतकाश आम लोगों के साथ जुड़ने के लिए दही-चूड़ा भोज का आयोजन शुरू किया था। जो राजद का प्रबल समर्थक और सामाजिक न्याय के साथ जुड़ाव का मजबूत कड़ी कहा जा सकता है। कभी इसकी खूब चर्चा हुई और फिर ये राजद की परंपरा बन गई। कुछ साल बाद पटना में संक्रांति पर हर साल दो दिन का आयोजन होने लगा। एक दिन नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए और अगले दिन झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए। लालू जी अपने आवास से सटे झुग्गियों के लोगों को खुद से परोसकर खिलाते थे।

लेकिन दो बार से कोरोना के कारण भोज का आयोजन बंद कर दिया गया है।इस कार्यक्रम मे राजद नेता पूर्व जिला पार्षद अजितनाथ यादव, जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय,सुधीर यादव मुखिया सिमरी, अरुण यादव, पलटन यादव,रघुबीर चौपाल,ललित यादव,इस्तियाक अहमद,डॉ असलम, उमेश यादव जजय यादव, प्रमोद यादव, लाल यादव, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।।