बिहार

राष्ट्रीय युवा उत्थान मोर्चा संगठन की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News desk

राष्ट्रीय युवा उत्थान मोर्चा संगठन की ओर से प्रदेश कार्यालय पटना में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई । उपस्थिति लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर  श्रद्धाली मनाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष ने कहा स्वामी विवेकानंद युवाओं के अधिकार के लिए संघर्ष थे । वे युवाओं के प्रेरक थे, उन्होंने युवाओं की आबादी को देखते हुए शासन में युवाओं की हिस्सेदारी के पक्ष धर थे । कुशवाहा ने उनके जयंती पर केंद्र एवं राज्य सरकार से देश में 60% युवाओं के विकास के लिए युवा आयोग गठन की मांग की जिससे देश के युवाओं के तेजी से विकास हो सके।

उन्होंने मोर्चा की ओर से 2019 से बिहार के  सभी जिला में युवाओं को जागृत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चौथा चरण जागरूकता अभियान इनके जयंती के अवसर पर प्रारंभ किया है।

उपस्थिति सुरेश सिंह कुशवाहा, जिला मंडल रोहित पासवान ,उपेंद्र पासवान , रंजन विकास कुमार, दिलीप प्रसाद ,दीपक कुमार ,नितीश कुमार अन्य कई लोग उपस्थित थे।