बिहारशिक्षा

काॅलेज में विदाई सह सेवांत लाभ वितरण समारोह आयोजित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेक्स 

मधुबनी /स्थानीय स्थित देवनारायण यादव काॅलेज के शिक्षक प्रकोष्ठ में शनिवार को शासीनिकाय के सचिव गया प्रसाद यादव व काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.चन्द्रशेखर प्रसाद की उपस्थिति में विदाई सह सेवांत लाभ वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवकाशोपरांत वनस्पति शास्त्र के प्राध्यापक प्रो. रामपरीक्षण यादव की भावभीनी विदाई सेवांत लाभ के साथ की गई।

कार्यक्रम में इससे पूर्व अवकाश ग्रहण कर चुके हिन्दी विभाग के प्राध्यापक प्रो हरिश्चन्द्र यादव, प्रो. सत्यनारायण यादव, मनोविज्ञान के प्राध्यापक प्रो. सूरज नारायण यादव, प्रो. सत्यनारायण यादव, अर्थशास्त्र के प्राध्यापक प्रो. रामनारायण यादव, जन्तु विज्ञान के प्रयोगशाला प्रभारी धर्मदेव यादव व आदेशपाल मधुसूदन प्रसाद मधुप व हरिनारायण यादव को भी पाग, दोपटा,शाॅल, अंगवस्त्र, फूल माला आदि से सम्मानित करते हुए सेवांत लाभ चेक स्वरूप दिया गया। सचिव श्री यादव ने सेवांत लाभ के रूप में प्रति प्राध्यापक एक लाख, प्रयोगशाला प्रभारी को 75 हजार व आदेशपाल को 51 हजार का चेक हस्तगत कराया। कहा कि राष्ट्रनिर्माण का कार्य करते रहे इन कर्मियों को आध्यात्मिक व नैतिक चिंतन तकरते हुए समाज सेवा करनी चाहिए। प्राचार्य श्री प्रसाद ने सेवांत लाभ की प्रक्रिया को जीवंतता प्रदान करते रहने के लिए सचिव महोदय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। काॅलेज कर्मियों ने अवकाशप्राप्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ.चन्द्रशेखर प्रसाद ने की।

मौके पर डाॅ. कृष्ण कुमार, प्रो. सुरेश प्रसाद, प्रो. विमल कुमार सिंह, प्रो. अखिलेश्वर यादव, प्रो अरुण कुमार यादव, प्रो. उपेंद्र कुमार केसरी, धर्मेन्द्र कुमार यादव, मुन्ना ठाकुर, गंगाराम यादव, हरिनारायण यादव, रामविलास राम, जीबछ यादव,राजकुमार यादव समेत सभी कार्यरत कर्मी उपस्थित थे।