पिता नीतीश कुमार गांधीवादी हैं इसलिए बिहार में लागू की शराबबंदी: निशांत कुमार
राजकुमार सिंह की रिपोर्ट
पटना /बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अपने पिता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता गांधीवादी हैं।
निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी इसलिए लागू की क्योंकि वे गांधीवादी विचारों में विश्वास रखते हैं। गांधी जी भी शराबबंदी के पक्ष में थे, इसलिए नीतीश कुमार ने उनके विचारों को बिहार में लागू किया।
उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने दुनिया के सामने यह दिखाया कि वे गांधीवाद में विश्वास रखते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर बिहार के विकास के लिए काम किया है।
बता दें कि बिहार में 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। निशांत कुमार के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

