बिहार

बिहार के DGP विनय कुमार बनेंगे राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त, CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली चयन समिति में लगी मुहर

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना / बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार को राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) बनाए जाने पर सहमति बन गई है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम को हुई तीन सदस्यीय चयन समिति की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। इस हाई लेवल बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

विनय कुमार 1990 बैच के सीनियर IPS अधिकारी हैं और IIT खड़गपुर से पढ़े हुए हैं। वे फिलहाल अवकाश पर हैं। उनकी जगह वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही हैं। DGP के तौर पर उनका कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त होना था, लेकिन उससे करीब 3 महीने पहले ही उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जा रहा है कि विनय कुमार 15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 21 दिनों के अवकाश पर गए हैं, इसी बीच सरकार ने यह फैसला लिया है।

मौजूदा मुख्य सूचना आयुक्त त्रिपुरारी शरण का कार्यकाल जून में ही समाप्त हो गया था, तब से यह पद खाली था। अब विनय कुमार उनकी जगह लेंगे।

इसके साथ ही विधि विभाग के पूर्व सचिव और न्यायिक सेवा के अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को राज्य सूचना आयुक्त बनाए जाने पर भी सहमति बनी है।

मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी होना अभी बाकी है।