10 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या का आरोप स्थानीय लोगों में आक्रोश
शंकर प्रसाद सिंह
पटना / बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
घटना के 2 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जमुई सहित अन्य जगहों पर त्वरित कार्रवाई होती है तो बेलछी में भी त्वरित न्याय होना चाहिए।
स्थानीय लोग मुख्यमंत्री जी और बाढ़-मोकामा के सांसद श्री ललन सिंह जी से मांग कर रहे हैं कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

