अब तक 4 गिरफ्तारियां प्रशासन ने साउथ दिल्ली में अन्य इमारतों की भी शुरू की जांच
न्यूज डेस्क
नई दिल्ली/ दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए भीषण इमारत हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे की जांच में जुटी पुलिस ने हॉस्टल ऑपरेटर और ठेकेदार समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इमारत में अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। इससे पहले भी इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया था।
वहीं, इस हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। MCD और प्रशासन की टीम द्वारा सत्य निकेतन, कटवारिया सराय और बेर सराय जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में अन्य इमारतों और हॉस्टलों की भी सघन जांच जारी है।
प्रशासन ने कहा है कि जो भी इमारतें खतरनाक या अवैध पाई जाएंगी, उन पर तुरंत सीलिंग और कार्रवाई की जाएगी।

