जमीनी विवाद के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार
अजय कुमार ठाकुर
मधुबनी/ रहिका थाना क्षेत्र के वर्ष 2022 में ककरौल गाँव में हुए जमीनी विवाद के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मनीष मिश्रा एवं चन्द्र पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को कपिलेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में ककरौल में जमीनी विवाद को लेकर मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले में दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा मामले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में रहिका थाना पुलिस को दोनों अभियुक्तों के कपिलेश्वर क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कपिलेश्वर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को थाना लाया गया, जहां पुलिस ने मामले से संबंधित आवश्यक पूछताछ एवं कागजी प्रक्रिया पूरी की।
इसके बाद रहिका थाना पुलिस ने दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपियों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

