बड़ी खबरे

रिश्वतखोरी के मामले में दरोगा सहित अन्य गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर प्रसाद सिंह 

गोपालगंज / जादोपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि थाने में मामलों से नाम हटाने, आरोपियों को छोड़ने और कार्रवाई से बचाने के बदले कथित तौर पर पैसे की मांग की जा रही थी।

मामले की जानकारी 16 अगस्त को गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मिली। एसपी ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मुख्यालय को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया। जांच के दौरान कथित तौर पर वसूली से जुड़े कई मामले सामने आए।

उपजांच में एक व्यक्ति से बिचौलिए के माध्यम से 50 हजार रुपये मांगने का आरोप सामने आया। वहीं, एक अन्य मामले में महिला और उसकी नाबालिग बेटी को छोड़ने के बदले 75 हजार रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा एक युवक का नाम केस से हटाने के लिए 55 हजार रुपये मांगने का भी आरोप है।

जांच टीम को तत्कालीन थानाध्यक्ष और कथित बिचौलिए के बीच हुई कई टेलीफोन बातचीत के साक्ष्य भी मिले। इसके बाद 18 अगस्त को थानाध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने तत्कालीन थानाध्यक्ष अनिल राम, कथित बिचौलिए राजू यादव तथा चौकीदार राकेश कुमार और महंथ कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष समेत दो चौकीदारों को निलंबित भी किया गया और गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।