देश - विदेशबिहारराजनीतिक

राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव गिरफ्तार सचिवालय थाना ले जाया गया कार्यकर्ताओं की भीड़ के बाद छोड़ा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार विधानसभा के विशेष सत्र के बाद आज राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान मार्च कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ पैदल निकले डाकबंगला चौराहा, इंकम टैक्स चौक होते हुए जैसे भाजपा प्रदेश कार्यालय से आगे बढ़े वैसे ही पुलिस गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कार्यकर्ता से मुकाबला भी करना पड़ा लेकिन  पुलिस ने उन्हें सचिवालय थाना  ले लिया।

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ता बेरोजगारी, महंगाई और राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर राजभवन मार्च कर रहे थे। मार्च जैसे ही सचिवालय के पास पहुंचा, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तेजस्वी यादव को गिरफ्तार कर सचिवालय थाना ले गई।

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सैकड़ों राजद कार्यकर्ता सचिवालय थाना के बाहर जुट गए और नारेबाजी करने लगे। भारी हंगामे और विरोध के बाद कुछ देर में तेजस्वी यादव को थाना से बाहर कर दिया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जनता की आवाज को दबाने के लिए हमें गिरफ्तार किया जा रहा है। बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं, महंगाई से जनता त्रस्त है, लेकिन नीतीश-भाजपा की सरकार आंख मूंदे बैठी है। हम डरने वाले नहीं हैं। जब तक जनता के मुद्दे हल नहीं होंगे, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं पुलिस का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में लिया गया था। शांति व्यवस्था बहाल होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।