बिहारशिक्षा

बिहार राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर की सार्थक चर्चा शिक्षा विभाग के प्रयासों को राज्यपाल ने

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव 

पटना/ शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को राजभवन में  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान राज्य में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख बनाने तथा प्रदेश के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक व प्रेरणादायी चर्चा हुई।
 शिक्षा मंत्री ने  राज्यपाल को राज्य के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी। माननीय राज्यपाल ने शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के हित में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और समावेशी विकास को निरंतर प्राथमिकता देने पर बल दिया।