बिहारशिक्षासमस्या

2006-2015 में नियुक्त 3.5 लाख शिक्षकों की जांच 3035 के सर्टिफिकेट फर्जी 1830 बर्खास्त 378 बोर्ड-यूनिवर्सिटी के फर्जी प्रमाण पत्र निगरानी की कार्रवाई जारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article
  1. न्यूज डेस्क 

पटना/ बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य में चल रही जांच में अब तक 3035 शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। इनमें से 1830 प्राथमिक शिक्षकों की सेवा बर्खास्त करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

क्या है पूरा मामला
राज्य सरकार ने 2006 से 2015 के बीच नियुक्त 3.5 लाख शिक्षकों और 6.70 लाख प्रमाण पत्रों की जांच कराई थी।
जांच में पता चला कि 378 बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों के फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर नौकरी ली गई थी। इनमें दूसरे राज्यों के बोर्ड-यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं।

2006 में पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगरानी अन्वेषण शुरू हुआ था। तब से अब तक साढ़े तीन लाख शिक्षकों की करीब 6 लाख 70 हजार डिग्री-सर्टिफिकेट की जांच हो चुकी है।

अब क्या होगा
निगरानी ब्यूरो ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर FIR दर्ज की है। बर्खास्तगी के साथ रिकवरी और जेल की कार्रवाई भी होगी।