नीतीश कुमार का औचक निरीक्षण लापरवाही पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को लगाई फटकार, JDU कार्यालय में मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क
पटना/बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को अचानक पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। उनके औचक दौरे से कार्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के कामकाज से नाराज थे। कार्यालय की व्यवस्थाओं और पार्टी गतिविधियों में लापरवाही देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और जरूरी निर्देश दिए।
नीतीश कुमार अपने औचक निरीक्षणों के लिए पहले से जाने जाते हैं। चाहे सरकारी विभाग हो या पार्टी कार्यालय, बिना बताए पहुंचकर वे जमीनी हकीकत परखते हैं। इस बार भी उनका अचानक आना JDU नेताओं के लिए किसी “सर्जिकल स्ट्राइक” से कम नहीं रहा।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने के लिए नीतीश कुमार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अब JDU कार्यालय में हलचल तेज हो गई है और अब सभी पदाधिकारियों पर काम का दबाव बढ़ गया है।

