बिहार

बाबूबरही विधायक मीणा कामत सिधपकला सहयोग शिविर में शामिल, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुनम कुमार 

मधुबनी / बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र की विधायक मीणा कामत ने लदनियाँ प्रखण्ड की सिधपकला पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पंचायत भवन पहुंचीं। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उत्साह बढ़ाया और पदाधिकारियों को जनता की शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर, पंचायत मुखिया, सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

अपने संबोधन में विधायक ने राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने विकास पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार प्रकट किया।

विधायक कामत ने पदाधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास कार्यों और जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को सीधा लाभ मिलना चाहिए।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके त्वरित समाधान के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित किया।