JDU विधायक अजय कुशवाहा के बयान पर सियासी संग्राम यादवों ने कहा कि सबसे अपराधी वही खोला मोर्चा
सुरेंद्र सिंह
बिहार में हो रहे एनकाउंटर पर अजय कुशवाहा ने कुछ ऐसा कहा है कि विपक्षी यादव नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल अजय कुशवाहा तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने कहा कि ज्यादातर अपराधी यादव हैं, इसीलिए वो मारे जा रहे हैं।
अजय कुशवाहा ने कहा है कि तेजस्वी यादव और राजद वाले विधवा विलाप तो करेंगे ही। 50 परसेंट से कम (यादव) तो उन लोगों में हैं नहीं। पूरे क्रिमिनोलॉजी का 50 परसेंट वही लोग (यादव) है। तो मारा कौन जाएगा? स्वभाविक है कि (यादव) मारे जाएंगे। आप देखिए न उठा कर के, पता चल जाएगा।’ अजय कुशवाहा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि ‘जब लॉ एंड ऑर्डर खराब होता है तो वो (राजद और तेजस्वी यादव) चिल्लाते हैं कि लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं है। जब लॉ एंड ऑर्डर ठीक करने के लिए कार्रवाई की जाती है तो कहते हैं कि जाति देख कर मारा जाता है। है ही वही लोग (यादव) ज्यादा। 50 परसेंट लोग हैं। इसलिए स्वभाविक है कि वो लोग (यादव) ज्यादा मारे जाएंगे, उनके समाज के। जाहिर है कि चिल्लाएंगे, विधवा विलाप करेंगे।

