बिहार में अपराधी का तांडव निखिल झा की हत्या में परिजनों ने सोंची समझी साजिश का लगाए आरोप
राम दुलार यादव
मधुबनी/लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह गांव के वार्ड नंबर 5 निवासी निखिल झा (28) को मंगलवार के क्रम में राजनगर थाना क्षेत्र के मंगरौनी गांव के पास अपराधियों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दिया गया। शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद बुधवार को उनके आवास पर शव को लाया गया। शव के पहुंचते ही स्वजनों में मातम का माहौल बन गया। मृतक निखिल झा पेशे से ठेकेदार था।
मृतक के पिता शशि नाथ झा उर्फ ललन झा एवं चाचा मनीष चौधरी ने बताया मंगलवार को शिक्षा विभाग के कनीय अभियंता अविनाश कुमार झा से बात होने के बाद मृतक अपने एक सहयोगी मित्र लदनियां थाना क्षेत्र के गजहारा गांव निवासी रुपेश कुमार झा के साथ बाइक से अपने घर खाजेडीह से एक गांव स्थित एक विद्यालय में भवन निर्माण लेने के बाद मधुबनी चला गया। मधुबनी में एक अन्य सहयोगी सौरभ कुमार झा के साथ कनीय अभियंता से बातचीत होने के बाद मंगलवार की रात करीब 9 बजे मृतक मधुबनी से अपने सहयोगी गजहारा गांव निवासी रुपेश कुमार झा व मधुबनी निवासी सौरभ कुमार झा के साथ बाइक से घर आ रहा था। मंगरौनी के राम जानकी मंदिर के पास पुल पर घात लगाए करीब आधा दर्जन अपराधियों ने रोक कर हाथापाई मारपीट कर निखिल झा पर गोली चलाई। जिससे उसके गर्दन में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बताया कि घटनास्थल पर मधुबनी के पहलाद, मनीकांत झा, विकास कुमार, अमित चौरसिया एवं दो अन्य अज्ञात के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।
गजहरा गांव निवासी रुपेश झा और आरोपी के बीच पूर्व से कोई विवाद चल रहा था। मृतक निखिल झा इस मामलें में बीच बचाव कर रहा था। इसी क्रम में आरोपी द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस घटना में रुपेश झा के चोटिल होने की भी सूचना है।
मृतक का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था एक सात माह का पुत्र है।
घटना को लेकर पीड़ित ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज-कल अपराधी बेलगाम हो गया है। घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी कम उम्र का बताया जा रहा है। मृतक शिक्षा विभाग का टेंडर लेता था। टेंडर वाले कार्य स्थल का साइड का निरीक्षण करने के लिए जगह जगह आना जाना होता था।
पीड़ित परिवार ने अपराधियों की गिरफ्तारी अविलंब करने की मांग कर रहे हैं।

