बिहार

अग्निश्मन दस्ता दल जयनगर द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी एवं आग से बचाव दी जानकारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी /जयनगर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी  गोपाल शाह के नेतृत्व में अग्नि चालक शिव शंकर कुमार के द्वारा जमुना धार 2 हाई स्कूल जयनगर में प्रभात फेरी स्कूल से निकलकर स्टेशन रोड,बाजार होते हुए पुनः स्कूल तक पहुंचे और लोगों को आग से बचने के लिए स्लोगन एवं प्रचार प्रसार किया गया तथा जमुनाधार स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षका छात्र एवं छात्राओं के बीच में आग से होने वाली आपदाओं के बीच में सुझाव जानकारी एवं संबंधित उपकरणों से आग बुझाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया।  चयनित दूसरा स्कूल संत जेवियर इंग्लिश हाई स्कूल जयनगर में संत जेवियर हाई स्कूल के छात्र छात्राओं शिक्षकों डायरेक्टर प्रधानाध्यापक के साथ स्कूल कैंपस में उपस्थित होकर सभी को अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टिकोण से गैस सिलेंडर में लगने वाले आग , कचरा की आग शहरी में बिजली की आग ग्रामीण क्षेत्र में लगेने वाले आग को किस प्रकार शमन किया जाए तथा घनी क्षेत्र में लगी आग को विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया एवं आग बुझाने के प्रक्रिया विधि बताया गया एवं कुछ क्रियाकलाप करके दिखाया गया । अनुमंडल अधिकारी श्री गोपाल साह एवं अग्नि चालक शिव शंकर पासवान तथा सब अवसर पीयूष कुमार पंकज कुमार अग्नि सोदरा कुमारी अखिलेश कुमार सिराज अंसारी सुनील कुमार इत्यादि सम्मिलित थे।