आरटीई के तहत राज्य के निजी विद्यालयों में 57 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन।। 2. सम्राट चौधरी जी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाना स्वागतयोग्य: मंगल पाण्डेय
राजकुमार यादव
मधुबनी/शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत राज्य के निजी विद्यालयों में करीब 57 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है। विभाग ने नामांकन करने में उदासीनता बरतने वाले निजी विद्यालय संचालकों को शीघ्र नामांकन करने का आदेश दिया है।
विदित हो कि राज्य सरकार ने आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के बच्चों का नामांकन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने रैंडमाइजेशन के माध्यम से 64759 बच्चों का नामांकन कराने के लिए निजी विद्यालय आवंटित किये गए थे। विभाग के आंकड़ों की माने तो अबतक राज्य में 57 हजार से अधिक बच्चों का निजी विद्यालयों में नामांकन कराया जा चुका है। वहीं निजी विद्यालयों में शेष बच्चों का नामांकन लंबित रखने को विभाग ने गंभीरता से लिया है। बताया जाता है कि पिछले सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने संबंधित स्कूल संचालकों को शीघ्र नामांकन दाखिल करने का निर्देश दिया है। ताकि बच्चों की पढ़ाई ससमय प्रारंभ हो सकें।
2. सम्राट चौधरी जी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाना स्वागतयोग्य: मंगल पाण्डेय
पटना/ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री मंगल पाण्डेय ने श्री सम्राट चौधरी जी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं जदयू अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास का नया आयाम स्थापित किया है। बिहार के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर श्री सम्राट चौधरी जी के चयन के लिए श्री पांडेय ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, जदयू अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतिन नबीन जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिहं चौहान जी समेत एनडीए के अन्य वरीय नेतृत्वकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि बिहार के विकास के लिए आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने अपने कार्यकाल में कई स्वर्णिम अध्याय जोड़े हैं। वो हम सभी के लिए सदैव प्रेरणाश्रोत रहेंगे। अब श्री सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम होंगे। श्री सम्राट चौधरी विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार जी का उत्तराधिकारी चुन लिए गए हैं। बिहार का सर्वांगीण विकास सदैव भाजपा की प्राथमिकता रही है।

