क्राइमबिहार

निगरानी टीम ने अंचलाधिकारी को 1 लाख रूपये घुस लेते किया गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

जहानाबाद/घुसखोर अफसरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों में कोई डर नजर नहीं आ रहा है।मामला जहानाबाद का है जहाँ एक अंचलाधिकारी को रिश्वत लेते हुए निगरानी टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जहानाबाद जिले के काको अंचल में कार्यरत अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद को निगरानी की टीम ने एक लाख रूपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । बताया गया की अंचलाधिकारी दिनेश प्रसाद जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के निचली रोड स्थित पल्लन मॉल के पास किराए के मकान में रहते थे।

जहाँ से निगरानी की टीम ने उन्हें धर दबोचा है। जमीन के म्यूटेशन कराने के नाम पर एक लाख रूपये मांगे गए थे जिस पर राहुल कुमार ने निगरानी को सूचना दिया  जिसके आधार पर उन्हें एक लाख नगद रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।