देश - विदेशपंजाब

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र रद्द अब 27 सितंबर को होगा : सीएम भगवंत मान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को लेकर आप सरकार तथा पंजाब के राज्यपाल में ठना-ठनी हो गई है। आप सरकार ने आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था। इस विशेष सत्र में आप सरकार को अपने विधायकों के साथ विश्वास प्रस्ताव पेश करना था| लेकिन राज्यपाल ने इस विशेष सत्र को रद्द कर दिया। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आप सरकार को विशेष सत्र बुलाने की इजाजत नहीं दी| जिसके बाद अब आप सरकार ने 27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया है।

 

थोड़ी देर पहले सीएम भगवंत मान ने एक वीडियो रिलीज करके कहा है कि 27 सितम्बर को पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। सीएम मान ने कहा कि विधानसभा इस सत्र में स्पीकर की इजाजत से बिजली और पराली जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा।  सीएम भगवंत मान ने इस बीच राज्यपाल पर भी निशाना साधा और कहा कि  राज्यपाल ने विधानसभा के विशेष सत्र को जैसे रद्द किया है वह निंदनीय है। इसके विरोध में हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएँगे।

ट्वीट करते हुए सीएम मान ने कहा की लोकतंत्र में जनता बड़ी होती हैं ।लोगों द्वारा चुना सरकार को अगर काम न करने दिया जाए तो यह लोकतंत्र की हत्या है। कैबिनेट की बैठक में आज 27 सितंबर को सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा की नदियों को रोका नहीं जा सकता वो अपना रास्ता  खुद बनाती हैं। इंकलाब जिंदाबाद।

विशेष सत्र रद्द हो जाने पर सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा था की राज्यपाल द्वारा विधानसभा न चलने देना देश के लोकतंत्र पर बड़े सवाल पैदा करता है।अब लोकतंत्र को करोड़ों लोगों द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि चलाएंगे या केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया हुआ एक व्यक्ति, एक तरफ भीमराव जी का संविधान और दूसरी तरफ ऑपरेशन लोटस जनता सब देख रही है।