देश - विदेश

चीफ सेक्रेटरी बनाये जाने पर बड़ा विवाद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

 पंजाब / नए एडवोकेट जनरल विनोद घई ने मान सरकार का पक्ष हाईकोर्ट में रखा।  सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल विनोद घई ने हाईकोर्ट को बताया कि वी के जंजुआ का चीफ सेक्रेटरी पद पर ट्रांसफर किया गया है।

आपको बतादें कि, वी के जंजुआ को चीफ सेक्रेटरी बनाये जाने पर उनकी इस नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

जंजुआ के खिलाफ करप्शन केस पेंडिंग है। ऐसे में उन्हें चीफ सेक्रेटरी कैसे बनाया जा सकता है। जानकारी के अनुसार, 2009 में रिश्वत लेने के आरोप में वीके जंजुआ पर विजिलेंस ब्यूरो ने कार्रवाई की थी।

जिसके बाद उन्हें उस दौरान उनके पद से हटा दिया गया था। आम आदमी पार्टी की सरकार ने हाल ही में वीके जंजुआ को चीफ सेक्रेटरी बनाया गया  है। इससे पहले यह पद अनिरुद्ध तिवारी के पास था।