Uncategorized

जिलाधिकारी मधुबनी ने किया ईसहपुर का दौरा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/ अमित कुमार जिला पदाधिकारी ने पंडौल प्रखंड के इसहपुर गांव का दौरा किया।

बताते चलें कि पिछले दिनों दैनिक अखबारों में ईसहपुर गांव में स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी खुदाई के क्रम में पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं के मिलने की खबर प्रकाशित हुई थी। जिलाधिकारी द्वारा इन खबरों का संज्ञान लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा स्थल पर पंहुच कर मिट्टी के बर्तन के अवशेषों और ईंट के टुकड़ों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि मधुबनी की धरती की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि अत्यंत समृद्ध है। ऐसे में यहां खुदाई के दौरान पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं का मिलना कोई अप्रत्याशित खबर नहीं है। जहां तक इसहपुर के अवशेषों की बात है। प्रथम दृष्ट्या कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस संबंध में संबंधित विभाग को शीघ्र ही प्रतिवेदित किया जाएगा। उम्मीद करता हूं कि पुरातत्व की जानकारी रखने वाले लोग इस जगह में मिलने वाली वस्तुओं का आकलन कर करेंगे और उनके निर्णय के आधार पर इसकी पुष्टि की जा सकती है।

मौके पर श्री अभिजीत कुमार चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंडौल, श्री नंदन कुमार, अंचल अधिकारी, पंडौल के साथ साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।