बिहारसंस्कृति

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा बिहार, जिला इकाई भागलपुर जिला द्वारा जन्माष्टमी उत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा बिहार, जिला इकाई भागलपुर जिला द्वारा जन्माष्टमी उत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई ।इस अवसर पर, राष्ट्रीय महासचिव श्याम नंदन कुमार यादव, प्रदेश अध्यक्ष ई अजय कुमार यादव, जिला अध्यक्ष ई सुभाष चन्द्र यादव, प्रदेश कार्यकारी युवा अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती राजू रंजना यादव, स्व पिंकू यादव जी की पत्नी, सुभाष चन्द्र यादव जी की पत्नी सुनीता यादव, प्रीति शेखर पूर्व महापौर, वीना यादव पूर्व महापौर, विधायक प्रत्यासी हिमांशु शेखर, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुड्डू यादव, बाल कुमार यादव, राकेश यादव जिला कोषाध्यक्ष, महादेव यादव, पप्पू प्रपुण यादव, श्याम किशोर यादव पूर्व इंस्पेक्टर, संजय यादव, अंजली यादव, नेहा यादव, आदित्य कुमार, सहित हजारों लोग शामिल थे, इस अवसर पर नगर भ्रमण किया गया और झांकी निकाली गई, श्रद्धालुओं को मिष्ठान भोजन प्रसाद के रूप में कराया गया, स्व पिंकू यादव जी की पत्नी ने शामिल लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित की, यादव विकास समिति की ओर से श्री कृष्ण जी की पूजा आराधना की गई, यादव विकास समिति की भूमि पर श्री कृष्ण जी की मूर्ति लगाने और यादव विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व पिंकू जी की मूर्ति लगाई जाएगी।

इस अवसर पर संक्षिप्त सभा हुई, सुभाष चंद्र यादव ने अध्यक्षता और रंजन यादव ने संचालन किया, राष्ट्रीय महासचिव श्याम नंदन कुमार यादव ने श्री कृष्ण जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और ऑल इंडिया यादव महासभा के इतिहास पर चर्चा किया वही प्रदेश अध्यक्ष ई अजय कुमार यादव ने जन्माष्टमी की महत्ता पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम की सफलता पर आयोजको को बधाई दिया गया, यह कार्यक्रम ऑल इंडिया यादव महासभा के द्वारा किया गया, यादव विकास समिति ने काफी सहयोग किया ।