बिहार

स्वतंत्रता सेनानी महावीर की विधवा जगिया का निधन पर शोक

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/लदनियां प्रखंड के चिकनोटवा गांव के स्वतंत्रता सेनानी स्व. महावीर ठाकुर की विधवा जगिया देवी की सोमवार  शाम निधन हो गया। वे करीब 86 वर्ष की थी, अपने पीछे भरेपूरे परिवार छोड़ गए। अंतिम संस्कार  खोजा पंचायत के चिकनोत्वा गांव में किया गया। मुखग्नि उनके पुत्र सत्यनारायण ठाकुर ने दिया। विधवा जगिया के निधन पर  अजय ठाकुर, पंचायत समिति पति नागेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख भोगेंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष जदयू कारी ठाकुर, पूर्व विधायक उमाकांत यादव, विधायक मीणा कामत , पंचायत की मुखिया फूलकुमारी, प्रह्लाद राय, योगेंद्र प्रसाद साह, महावीर यादव , सूर्यदेव ठाकुर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।