बड़ी खबरेबिहार

जन विश्वास रैली की तैयारी में भाकपा ने झोंकी ताकत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना?भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने महागठबंधन के आह्वान पर भाजपा हटाओ देश बचाओ नारे के साथ तीन मार्च 2024 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली की तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी है। पटना, बेगूसराय, मधुबनी सहित सभी जिला परिषद की बैठकें आयोजित कर कार्य योजना तैयार कर ली गई है। गांव गांव बैठकों का दौर शुरू हो गई है।रैली को लेकर आमलोगों में काफी उत्साह है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के सभी नेता जिलों में कैंप किये हुए हैं। राजद नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव की सभा और रोड शो में भाकपा कार्यकर्ताओं की अत्यधिक भागीदारी हो रही है। जनता केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली जन विरोधी सरकार से उब चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की सत्ता से जन विरोधी भाजपा को हटाने,मेबिहार तथा देश में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए मुकम्मल कानून बनाया जाने, महंगाई रोकने, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने तथा लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए महागठबंधन के द्वारा जन विश्वास महारैली पटना के गांधी मैदान में 03 मार्च, 2024 को आयोजित की गई है। इस रैली को सफल बनाने में भाकपा की महती भूमिका है। भाकपा राज्य सचिव ने बिहार की आम अवाम से तीन मार्च आयोजित महागठबंधन की रैली में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।