बिहार

विधायक भारत भूषण मंडल ने किया समाज सेविका कुसमा देवी की प्रतिमा का अनावरण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी / लदनियां प्रखंड के पथराही गांव स्थित केडीएम स्कूल के परिसर में सामाजिक पहचान रखने वाली कुसमा देवी की प्रतिमा का अनावरण उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर क्रांतिवीर की उपाधि से नवाजे गए उनके पति कृष्णदेव महतो की प्रतिमा के साथ एक ही स्थल पर समारोहपूर्वक राजद विधायक भारत भूषण मंडल, बिहार संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डाॅ. जयनारायण यादव, कृष्णदेव सिंह, पूर्व मुखिया बेचूनारायण सहनी, प्रमुख पति सत्यनारायण साफी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शांतिनाथ झा ने किया। संचालन प्रभारी प्राचार्य राहुल कृष्ण ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। विधायक ने उक्त पुण्य आत्माओं को नमन करते हुए कहा कि कृष्णदेव बाबू को क्रांतिवीर बनाने में उनकी धर्मपत्नी कुसमा देवी की भूमिका सराहनीय रही थी। डाॅ. श्री यादव ने कहा कि कृष्णदेव बाबू व उनकी धर्मपत्नी का सामाज के निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने उनकी देन को अविस्मरणीय बताया। लोगों ने एक साथ लगी उक्त युगल प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने माता-पिता की भक्ति में निरंतर काम करते चले आ रहे उक्त पुण्यात्माओं के पुत्र मुखिया आनंद कुमार की सराहना की।
मौके पर मनोज कुमार यादव,डाॅ रामोद्गार महतो, सरपंच बैद्यनाथ चौधरी, मुखिया आनंद कुमार, रणधीर चौधरी, विष्णु देव यादव, कृष्णदेव यादव, जगदीश भारती, प्रिंसिपल किरण कुमारी, चन्दन भंडारी, नवीन, भरत, देवेन्द्र, अशोक, बच्चे – हर्षिता, अनित्य, अपर्णा, सौम्या, शिखा स्वरूपा, पैक्स अध्यक्ष – विन्देश्वर सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।