बिहार

राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह का पुण्यतिथि बनाया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना / राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पटना में हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह का पुण्यतिथि बनाया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र साहनी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 25 जून 1931 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के मांडा में हुआ था।

उन्होंने 1971 में लोकसभा से चुनाव जीते । 1984 में इंदिरा गांधी के मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारी राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बने उसमें इनको वित्त मंत्री नियुक्त किया गया था। उन्होंने 2 सितंबर 1889 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लिए। इनको पिछली जाति को सुधारने के लिए जाना जाता है। इनके शासनकाल में मंडल आयोग लागू किया गया था। जिसके कारण इनका सत्ता से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन पिछड़ी , अति पिछड़ी, दलित ,महा दलित एवं अल्पसंख्यक जातियों के लिए एक मसीह के रूप में जाने जाते हैं।

उनकी मृत्यु आज ही के दिन 27 नवंबर 2008 को 77 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में हो गई। इस मौके पर प्रभात वर्मा, धनंजय पटेल, राम आशीष साहनी, मोहम्मद आजाद, लक्ष्मी देवी, प्रेमनाथ मालाकार, मोहम्मद तबारक आलम,रिपू कुमार, नरेंद्र कुमार यादव, संतोष झा, तेजप्रताप सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।