बिहार

साहनी तालाब पर विश्व मत्स्य दिवस मनाया : उपेंद्र साहनी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सीतामढ़ी / राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र साहनी ने सीतामढ़ी जिला के पकड़ी मठवा पंचायत में पकड़ी ग्राम में अपने साहनी तालाब पर विश्व मत्स्य दिवस मनाया ।

इस मौके पर श्री साहनी ने मत्स्य दिवस पर कहा कि मत्स्य दिवस आज ही के दिन 21 नवंबर 2017 को मनाया गया था । इस दिवस का मतलब मछुआरों की आय को दोगुना करना है। इस अवसर पर मौजूदा केंद्र सरकार ने मछली के उत्पादन और वितरण को बढ़ाबा देने के लिए नीली क्रांति कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी। तालाब में आवश्यकता से अधिक जलीय पौधे का होना मछली की अच्छी उपज के लिए हानिकारक है। यह पौधा पानी का बहुत बड़ा भाग घेरे रहते हैं जिसे मछली के घूमने में और असुविधा उत्पन्न करती है साथ ही यह सूरज की किरणों को पानी के अंदर पहुंचने में भी बाधा उत्पन्न करते हैं। इसी सभी समस्याओं को निदान करने के लिए हर साल 17 नवम्बर विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। सीतामढ़ी जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव ने कहा कि मछली में विटामिन बहुत प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे लोग मछली खाकर स्वस्थ रहते हैं। और लोगों को ताजी-ताजी मछलियां खाने की सलाह दी।

इस मौके पर रामलाल साहनी, वैद्यनाथ साहनी, सूरत साहनी, राम रूप साहनी, मोहम्मद तवारक आलम, नरेंद्र कुमार यादव, रिपू कुमार, अशोक झा, तेज प्रताप सिंह,निरंजन कुमार,राजू साहनी,तेज प्रभु साहनी, तपेश्वर साहनी, मनोज साहनी, राम साहनी, राम साहनी, सूरत साहनी, लक्ष्मेश्वर साहनी, बेचू साहनी, राजा सहनी, गुगली सहनी, रामसेवक साहनी रामसेवक, सत्यनारायण साहनी, निखिल साहनी, चंद्रदेव साहनी, दिनेश साहनी, भविष्यन सहनी, राम पुकार साहनी इत्यादि लोग उपस्थित थे।