क्राइमबिहार

दहेज लोभी द्वारा अपने ही पुत्र वधू की जीवन लीला समाप्त किया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / लदनिया प्रखंड के झलोन गांव में बीती रात दहेज लोभी द्वारा अपने ही पुत्र वधू की जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने में आया है।

इसको लेकर मृतिका के पिता ने थाने में ससुर राम नारायण यादव व सास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाया है। दोनों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल के बेलही गांव के राजकुमार यादव पुत्री मीना यादव  22 वर्ष औऱ  शादी डेढ़ वर्ष पूर्व झलोन गांव के रामायण यादव के पुत्र सुरेश यादव से हुई थी।

मृतिका के पति सुरेश यादव राजस्थान में रहता है, जिसके बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते आ रहा था।

महिला मीना देवी को ससुर व सास ने हत्या कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गएऔर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।