बिहार

टाइगर के अंतिम दर्शन को उमड़ी नेताओं के भीड़ सीएम ने दिया कंधा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रांची / जगरनाथ महतो का स्वराशि एयरपोर्ट पहुंचा ,उनके अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट पर काफी भीड़ जुटी थी। सीएम हेमंत सोरेन के साथ-साथ कई मंत्री विधायक भी वहां मौजूद थे। शव के अंतिम दर्शन के लिए एयरपोर्ट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन के चेहरे पर उदासी साफ देखी जा सकती है।

इस दौरान जगरनाथ महतो के बेटे फूट-फूट कर रोने लगे। मंत्री बादल पत्रलेख व राज्यसभा सांसद महुआ माजी उन्हें ढाढस बंधाते दिखे। जगन्नाथ महतो के बेटी अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रहे थे। पूरे माहौल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जगन्नाथ महतो का पार्थिव शरीर आज राजभवन के लिए निकला, जैसे एयरपोर्ट से शव को ले जाया गया वह मौजूद भीड़ जगन्नाथ महतो अमर रहे का नारा लगाने लगी। विधानसभा में जगन्नाथ महतो का नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान विधानसभा परिसर में मंत्री और विधायकों का हुजूम लगा हुआ था। सभी ने जगरनाथ महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।