Uncategorized

प्रेम के आगे टूटी धर्म की दीवार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

छपरा / एकबार फिर प्रेम के आगे धर्म का बंधन टूटने का ख़बर सामने आया है। जहाँ पंचायत के रजामंदी से दो अलग अलग धर्म युवक युवतियों का विवाह सम्पन्न कराया गया। सोमबार के शाम में सम्पन्न हुई शादी का चर्चा जोरों पर है। छपरा के गड़खा स्थित शिव मंदिर में दोनो के प्रेम विवाह को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। युवक युवती एक ही गांव के बातये जा रहे है। युवक की पहचान राजाबाबू कुमार (23वर्ष) पिता रीना प्रसाद और लड़की की पहचान निशा खातून पिता साबिर अली के रूप में हुआ है। शादी के बाद दोनो प्रेमी जोड़े लड़के के घर चले गए।

राजाबाबू और निशा गड़खा के एक कोचिंग में साथ पढ़ते थे। कोचिंग में पढ़ाई के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आये और दोनो को प्रेम हो गया। प्रेम धीरे धीरे परवान चढ़ने और दोनो एक साथ जीने मरने को तैयार थे। सामाजिक और धार्मिक बंधन आड़े आने लगा तो दोनो प्रेमी दो महीना पूर्व घर से फरार हो गए। घर से फ़रार होने के बाद लड़की पक्ष द्वारा लड़का पक्ष पर दबाव बनाए हुए प्राथमिकी दर्ज कराने का बात कहने लगे। जिसके बाद गांव के पंचायत द्वारा दोनो युवक युवती के शादी का प्रस्ताव रखते हुए प्रेमी के परिजनों को शादी के लिए तैयार किया गया। और दोनो प्रकाश के परिजनों के रजामंदी के बाद हिन्दू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।

दो अलग अलग धर्मो के प्रेमी जोड़ों का विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगो के पहल पर कराई गई शादी का लोग बड़ाई कर रहे है। हालांकि कुछ लोगो प्रेमी जोड़ों के फरार होने के बाद लड़की पक्ष द्वारा दबाव में शादी की बात कही जा रही है। शादी के दौरान लड़के और लड़की दोनो पक्ष के परिजन मौजूद रहे। हिन्दू रीति रिवाज से शादी सम्पन्न होने के दौरान मौजूद महिलाओं द्वारा मांगलिक गीत भी गाये गए।