बिहार

सखी बहिनपा मैथिलानी समूह मधुबनी ने किया कंबल वितरण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अजय धारी सिंह

मधुबनी/ नए साल में जब शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी परिस्थिति को देख कर शुक्रवार को सखी बहिनपा मैथिलानी समूह मधुबनी द्वारा भच्ची गांव में कंबल वितरण किया गया।

IMG 20230114 WA0081 सखी बहिनपा मैथिलानी समूह मधुबनी ने किया कंबल वितरण भच्ची गांव के बस्ती मे जाकर शीतलहर और तीलासंक्रांति को ध्यान मे रखते हुए गरीब और असहाय लोगो के बीच उनी शाॅल का वितरण किया गया। मौके पर सखी बहिनपा की संयोजिका छाया मिश्रा ने बताया की नए साल में ठंड काफी बढ़ गई थी और कम होने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में हम सखियों ने फैसला लिया की गरीब और असहाय लोगो को इस विकट घड़ी में मदद किया जाय। जिसके बाद हमारी सखीयो ने आपसी विचार विमर्श किया और ऊनी शॉल वितरण का फैसला लिया। फिर हमने भच्ची गांव के इस बस्ती का चयन ऊनी शॉल के वितरण के लिए किया। सभी सखियों छाया मिश्रा, रागिनी मिश्रा, वंदना झा-1, गीता झा, राधा कुमारी, रजनी झा, वंदना झा(भच्छी), सुभाषिनी झा, मालती मिश्रा, सीमा झा, पिंकी ठाकुर, ज्योती झा, रीना सर्राफ, आरती झा के सहयोग से इस नेक काम को पूर्ण सहयोग किया। उन्होंने बताया की समय-समय पर हम सखियां आपसी सहयोग से हम ऐसे कार्यक्रम करते रहते हैं।