बिहार

भाकपा 27 से 29 मार्च तक चलायेगी भाजपा भगाओ देश बचाओ अभियान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव का. रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि पार्टी केंद्र की सत्ता से भाजपा नेतृत्व वाली नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाने, राज्यपाल का पद समाप्त करने और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 27 से 29 मार्च तक जन सत्याग्रह अभियान चलाएगी। इस दौरान भाजपा भगाओं देश बचाओ अभियान के तहत राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल जन सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की सफलता एवं अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव गांव जन संपर्क अभियान चलाकर आम जनता के बीच मौजूदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भाजपा नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के वास्तविक चरित्र एवं जन विरोधी संविधान विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों का मजबूती से भंडाफोड़ किया जाएगा।
भाकपा राज्य सचिव कॉमरेड रामनरेश पांडेय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के गर्भ से निकला भारत के संविधान, एवं लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोट रही है। जनता की गाढ़ी कमाई से खड़ा किया गया सार्वजनिक क्षेत्र को कौड़ी, के भाव में अपने चंद कारपोरेट मित्रों को उपहार स्वरूप दे रही है। बंदरगाहों देश के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, बैंको, जीवन बीमा निगम सहित तमाम नवरत्न कंपनियों एवं महानवरत्न कंपनियों अपने कॉरपोरेट मित्रों को हवाले कर रही है। योजनाबद्ध तरीके से रोजी-रोजगार के अवसर में तेजी से कटौती की जा रही है। बेरोजगारी के कारण युवा पीढ़ी में दिशाहीनता बढ़ती जा रही है, जिसे मौजूदा विभाजनकारी शक्तियाँ अपने हित में इस्तेमाल करने की फिराक में है। इस तरह रोजी रोजगार की किल्लत से पूरा भारतीय समाज बारूद की ढेर पर बैठा हुआ है। पिछले आठ वर्षों में कृषि लागत में कई गुणा बढोत्तरी हुई है। उचित मूल्य नहीं मिलने के कारण खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। किसान आत्महत्या करने को अभिशप्त है। वहीं किसान जब अपने लिए पुन कृषि उत्पाद को खरीदते है। तो उन्हें कई गुणा अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ती है और उस पर कमरतोड़ महगाई जो मौजूदा केन्द्र सरकार द्वारा पोषित है, किसान सहित पूरे भारतीय समाज के सामने जीने का संकट पैदा कर दिया है। इसलिए हमने नारा दिया है भाजपा भगाओ-देश बचाओ।