बड़ी खबरेबिहार

बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की प्रोन्नति

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार / भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की प्रोन्नति दी गई है। पहले 9 अधिकारियों की सूची जारी की गई थी। इसके बाद अब तीन और अधिसूचना जारी की गई है। गन्ना उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल को उच्च प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है।इसके अलावे सचिव स्तर में गोपाल मीणा, जय सिंह को प्रोन्नति मिली है। मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, विनोद सिंह गुंजियाल, दिनेश कुमार, मोहम्मद सोहेल, बैद्यनाथ यादव, संजय कुमार सिंह लखीसराय के डीएम को भी सचिव , नवादा के डीएम उदिता सिंह को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति मिली है।

IMG 20220831 WA0126 बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की प्रोन्नति अपर सचिव स्तर में बेगूसराय डीएम रोशन कुशवाहा, वित्त विभाग की संयुक्त सचिव अभिलाषा कुमारी शर्मा नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, कृषि विभाग के निदेशक आदित्य प्रकाश, सिवान के डीएम अमित कुमार पांडे, वैशाली के डीएम यशपाल मीणा, औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल और मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा सहित अन्य शामिल हैं।