देश - विदेश

पीएम मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

गुजरात/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम  का उद्देश्य भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं के प्रदर्शन पर केंद्रित रहा। मौके पर पीएम ने पूर्वी गुजरात में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास बन रहे एक एयरबेस की आधारशिला रखी। पीएम ने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए एक अहम केंद्र बनकर उभरेगा।

banner jjj page 0001 1 पीएम मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटनडिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के दौरान पीएम ने कहा कि बनासकांठा के दीसा में तैयार हो रहे एयरबेस देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अहम साबित होगा। पीएम मोदी ने भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमताओं की तारीफ किया। साथ ही कहा की ये देश का ऐसा पहला डिफेंस एक्सपो है। जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग लेंगी। यहाँ सिर्फ मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही मौजूद है। आज अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर वैश्विक व्यापार तक मेरीटाइम सेक्योरिटी एक ग्लोबल प्राथमिकता बनकर उभरा है।

office page0001 1 पीएम मोदी ने किया डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटनप्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान अडालज में मिशन स्कूल्स ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत करेंगे और जूनागढ़ में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इंडियन अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव-2022 का भी उद्घाटन करेंगे और राजकोट में कई अहम परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वह लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1,100 से अधिक घरों को देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री राजकोट में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।