देश - विदेशबिहार

गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का किया अनावरण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

छपरा/केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जयप्रकाश नारायण की जन्म स्थली सिताब दियारा पहुँचे। जहाँ उन्होंने जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण किया। यूपी सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते ही कहा की मुझे लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पावन जयंती पर उनकी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला। मां गंगा और मां सरयू का आशीर्वाद  पूरे क्षेत्र को निरंतर प्राप्त होता है। साथ ही इस क्षेत्र के लोगों को प्रतिवर्ष बाढ़ त्रासदी का सामना करना पड़ता है। यही वजह है जो यहाँ के लोगों के जज्बे को अलग बनाता  है। जिन महापुरुषों ने स्वस्थ चिंतन को आगे बढ़ाया था। वह जयप्रकाश नारायण,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, राम मनोहर लोहिया जैसे महापुरुष थे। योगी ने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ लेकिन बलिया ने तो 1942 में ही अपने आप को आजाद घोषित कर दिया था।

banner jjj page 0001 गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का किया अनावरणबिहार लोकतंत्र के प्रति कितना सजग यह सचमुच देखने लायक है।उन्होंने कांग्रेस शासनकाल और इमरजेंसी को याद करते हुए कहा कि उस समय लोकतंत्र को कुचलने का कुत्सित प्रयास हुआ था। तब जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में लोकतंत्र को बचाने का आंदोलन प्रारंभ किया गया था।

office page0001 गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का किया अनावरणयोगी ने बिहार के सीएम नीतीश और लालू का बिना नाम लिए हमला बोला।जो लोग जयप्रकाश और लोहिया जी के नाम पर राजनीति को आगे बढ़ाते रहे हैं। उनके कारनामों को हम सब जानते हैं। पूरी देश-दुनिया जान रही है। वे राजनीति के अपराधीकरण के धुर विरोधी थे। लेकिन आज राजनीति का अपराधीकरण और भ्रष्टाचार बिहार के विकास को बाधित कर रहा है।