बिहार

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने लगाया जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

निशांत मिश्रा की रिपोर्ट 

अरवल/बिहार जिला कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राम विनय सिंह यादव ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि विगत 25 सितंबर को दैनिक समाचार पत्र में प्रदेश प्रतिनिधियों की सूची जारी की गई थी। जिसमें कांग्रेस पार्टी के पांचों प्रखंड से प्रदेश प्रतिनिधि की सूची प्रकाशित किया गया था लेकिन जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा के द्वारा अरवल जिले के कुर्था बंसी एवं करपी प्रखंड के किसी भी समर्पित कार्यकर्ताओं को उक्त सूची में स्थान नहीं दिया गया।

banner 5 कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने लगाया जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

इसके कारण इस क्षेत्र के कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।प्रदेश प्रतिनिधि के सूची प्रकाशन से पूर्व पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किए जाते हैं लेकिन जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा के द्वारा नही बैठक की गई और नही इसके लिए कोई विचार विमर्श किए गए। इससे स्पष्ट होता है कि जिलाध्यक्ष अपने मनमाने तरीके से अपने चहेते लोगों को प्रदेश प्रतिनिधि के तौर पर जगह दी है। जबकि इसके पूर्व में भी प्रदेश प्रतिनिधि के चुनाव में मनमानी को लेकर विरोध किया गया था ।वही बात पुनः एक बार दुहराई गई। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुखिया बागीश शर्मा ने बताया कि हम लोग 1984 से कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं ओर आगे भी करते रहेंगे लेकिन इस तरह की जो रवैया है। उसे कहीं न कहीं कांग्रेस में टूट होने का संभावना बन रहा हैं। जिसका उदाहरण अरवल जिले से प्रदेश प्रतिनिधि के तौर पर लोगों का नाम घोषित किया गया।

Advertisment 1 कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने लगाया जिलाध्यक्ष पर मनमानी का आरोप

वहीं इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिला उपाध्यक्ष उमाकांत पांडे ने बताया कि हम लोग लगातार कांग्रेस के लिए काम कर रहे हैं ।हम कांग्रेस पार्टी में उस दिन से है जब कांग्रेस स्थिति चरम पर थी और आज भी कांग्रेस में है जब धीरे-धीरे इसका स्थिति कमजोर हो चुका है लेकिन हम लोग एक कांग्रेस के समर्पित सिपाही के तौर पर काम करते हैं और कांग्रेस के लिए हैं। लेकिन पिछले वर्ष का भी सबक नहीं लिया गया और इस बार भी जिला अध्यक्ष धनंजय शर्मा के द्वारा अपने चहेते लोगों को प्रदेश प्रतिनिधि में स्थान दिया गया। इसका हम सभी तीनों प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं।