बिहार

लदनियां के लघु किसान के पुत्र ने किया जिले का नाम रोशन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी/बिहार बीपीएससी द्वारा आयोजित परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद पर सिपहगिरी के देवेन्द्र प्रसाद शर्मा ने सफलता हासिलकर जिले का नाम रोशन किया है। उनके पिता गौरीकांत ठाकुर सीमांत किसान हैं। उनकी पीटी 2020 में, मेन्स परीक्षा 2021में और फिजिकल जांच 2022 में हुई थी। उनकी इन्टरव्यू 15 सितंबर 2022 को थी। 23 सितम्बर 2022 को इसका परिणाम आया है।

WhatsApp Image 2022 09 25 at 4.57.36 PM 1 लदनियां के लघु किसान के पुत्र ने किया जिले का नाम रोशन

212 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, जिसमें इसका नाम शामिल है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता को दिया है।

banner 5 लदनियां के लघु किसान के पुत्र ने किया जिले का नाम रोशन
इससे पूर्व उनका चयन उनका चयन शिक्षक व राजस्व कर्मचारी के पद पर हुआ था, जिसमें उन्होंने शिक्षक पद पर योगदान किया था।
इस परीक्षा में सफलता तथा प्रवर्तन अवर निरीक्षक पर पर चयन के पश्चात आसपास के लोगों ने उनके घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया।

Advertisment 1 लदनियां के लघु किसान के पुत्र ने किया जिले का नाम रोशन
मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, रामचन्द्र यादव, रामदेव यादव, मुखिया अजय कुमार साह, विन्देश्वर ठाकुर, प्रमोद प्रभाकर, रामचन्द्र ठाकुर, विजय यादव, रेखा देवी, विजय ठाकुर, नागेश्वर महतो, कामेश्वर ठाकुर, रामलोचन ठाकुर समेत अन्य लोग थे।