देश - विदेश

विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लगी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

गोड्डा /झारखंड का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिला की महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यहां महिला विधायक बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लग गई। ये सुनकर आप सोच रहे होंगे कि शायद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया होगा तो आपको बता दें कि उनकी मानसिक स्थिति बिलकुल ठीक थी। समस्या कुछ और है।

banner 4 विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लगी

मामला झारखंड के गोड्डा का है। यहां से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-133 के मेहरमा पिरोजपुर सिंधु कान्हू चौक पर सड़क की स्थिति को लेकर विधायक दीपिका पांडेय काफी नाराज़ हैं। उनका कहना है कि सड़क खराब होने के कारण यहां लगातार सड़क दुर्घटना होती रहती है। लेकिन विभाग इस सड़क की मरम्मती नही करा रहा है।यहां समय की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़क के बीचोबीच तालाब बन गया है। विधायक ने कहा कि लंबे समय से एनएच प्रबंधन सिर्फ आश्वासन दे रही है। लेकिन काम शुरू तक नहीं हुआ है।

adverti office 1 विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने किया अनोखा विरोध प्रदर्शन बीच सड़क पर गंदे पानी से नहाने लगी

एनएच प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय धरना दे रही हैं । सड़क के बीच बने तालाब में वह नहाने लग गई।विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह नेशनल हाईवे की सड़क है। इसे बनाने की जिम्मेदारी सांसद की होती है लेकिन सांसद निशिंकात दुबे जी ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि महगामा, मेहरमा और ठाकुरगंगति प्रखंड में सड़क दुर्दशा के लिए सांसद निशिकांत दुबे जिम्मेवार हैं। उन्होंने न केवल सड़क बल्कि 300 बेड के अस्पताल समेत कई योजना में अड़ंगा लगा कर रोक रखा है। जिस कारण महगामा के लोग परेशान हैं। विधायक ने सीएम हेमंत सोरेन से मांग की कि वे क्षेत्र की दुर्दशा पर गौर कर इसका समाधान करें। केंद्र और उसके प्रतिनिधि से कुछ उम्मीद करना बेमानी है। विधायक के विरोध प्रदर्शन को देख कर काफी संख्या में लोगों की भीड़ मेहरमा के सिद्धो कान्हू चौक पर जुट गई।