बिहार

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन जगदानन्द सिंह ने की

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

पटना/बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए कल दिनांक 19 सितम्बर, 2022 को एक मात्र नामांकन श्री जगदानन्द सिंह, पिता-स्व0 रामरूची सिंह ग्राम-पो० सहुका रामगढ़, जिला कैमूर द्वारा चार सेट में दाखिल किया गया था। जांचोपरान्त चारों सेट सही और वैद्य पाया गया है।
आज दिनांक 20 सितम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक नामांकन पत्र वापसी की तिथि एवं समय निर्धारित की गई थी। जिस दरमियान एकमात्र  दाखिल नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र उममीदवार श्री जगदानन्द सिंह को निर्वाचित घोषित किया जाता है।

banner 3 बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन जगदानन्द सिंह ने की
राजद‌ के सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन की उपस्थिति में उक्त घोषणा करते हुए राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ० तनवीर हसन ने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा 12 फरवरी 2022 को मुझे सांगठनिक चुनाव वर्ष 2022-2025 के लिए राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनीत किया गया था। मेरे साथ सहयोग के लिए ई० अशोक यादव, श्री देवकिशुन ठाकुर, श्रीमती सारिका पासवान को राज्य का सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार गत 12 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी द्वारा सघन सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। सदस्यता अभियान को सघन रूप से सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी के द्वारा पार्टी के वरिष्ठ साथियों को जिला की जिम्मेवारी दी गई। पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्येक बूथ पर कम से कम चार क्रियाशील सदस्य बनाने के लक्ष्य प्राप्ति हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह के मार्गदर्शन में पार्टी द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान को आन्दोलन का रूप दिया गया, जिसमे पार्टी के सभी स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला।

adverti office 1 बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र नामांकन जगदानन्द सिंह ने की
डाॅ० हसन ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के चम्तकारिक नेतृत्व और समाज के कमजोर वर्ग खासकर दलितों, महादलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों के बीच इनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता के साथ हीं उपमुख्यमंत्री युवा नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रभावकारी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवाओं का रूझान राजद का सदस्य बनने में परिलक्षित हुआ। जिसके वजह से पिछले सांगठनिक सत्र की तुलना में इस बार पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य 1 करोड़ से 5 लाख अधिक सदस्य बनाये गये। जिसमें आधा से ज्यादा संख्या युवाओं की है। इस बार राजद के सदस्यता अभियान करने में महिलाओं की भागीदारी भी काफी देखी गई और बड़ी संख्या में महिलाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी संविधान में किये गये संशोधन के अनुसार इस बार प्रारंभिक कमिटी का गठन बूथ स्तर पर किया गया।
डाॅ० हसन ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा किये गये आंशिक संशोधन के उपरान्त 16 सितम्बर, 2022 तक प्रांरभिक इकाई  बूथ कमिटी  से लेकर जिला स्तर तक के चुनाव सम्पन्न करा लिया गया। जिन पंचायतों और प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं करने के कारण चुनाव नहीं सम्पादित हो सका है वहां निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति के पश्चात चुनाव कार्य कराये जायेंगे। निर्धारित तिथि के अनुसार राज्य के कुल 534 प्रखंडों में 508 प्रखंडों, 3320 वार्डों और 8410 पंचायतों में चुनाव कार्य सम्पन्न हो चुका है। सभी जिलों से राज्य परिषद के कुल 243 सदस्यों का चुनाव सम्पन्न हो चुका है।
डाॅ0 हसन ने बताया कि कल 21 सितम्बर, 2022 को पटना में राज्य परिषद की बैठक होगी जिसमें निर्विरोध रूप से निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी के निर्वाचन की विधिवत औपचारिकता पूरी की जायेगी एवं उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा जायेगा।
संवाददाता सम्मेलन में सहायक राष्ट्रीय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई० अशोक यादव, देवकिशुन ठाकुर, श्रीमती सारिका पासवान भी उपस्थित थे।