बिहार

प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने सत्यनारायण साफी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने मधुबनी जिला जदयू नेता सत्यनारायण साफी को प्रदेश जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। श्री साफी मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड स्थित कविलाशा गांव के रहने वाले हैं। जयनगर बाजार समिति के सदस्य रह चुके श्री साफी का पार्टी के प्रति निष्ठा रही है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इस कदम का स्वागत किया है। लोगों ने कहा कि वे समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। उन्हें बधाई देनेवालों में विधायक मीना कुमारी, जदयू प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा, हरिनारायण सहनी, प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, प्रखंड अध्यक्ष कारी ठाकुर,  सांसद रामप्रीत मण्डल, गंगासागर यादव , मनोज ठाकुर, हरिओमसिंह, वीरेन्द्र पासवान, काशीन्द्र सदाय, महादलित नेता विजय राम, विजय सिंह, तहसीन अहमद, राजकुमार सिंह, गणपति सहनी, प्रदीप राय, रामू राय, जगन्नाथ सिंह, कृष्णदेव सिंह, योगेन्द्र पंडित,चन्देश्वर सदाय, रामविलास मंडल, बेचूनारायण सहनी, विनोद सिंह, बिन्दु कामत, मुखिया आनंद कुमार, दिलीप चौधरी, रवीन्द्र कामत, नरेश शर्मा, किशोरी राम, राजकुमार साह समेत सैकडों लोग शामिल हैं।