देश - विदेश

हजारीबाग में नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस 7 लोगों की मौके पर ही मौत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट 

धनबाद /झारखण्ड गिरिडीह से यात्रियों को लेकर रांची आ रही शिवा नामक बस हजारीबाग में नदी में पलट गई।हजारीबाग- बगोदर NH-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी शामिल हैं। वहीं हादसे में 45 लोग घायल हो गए।

banner 3 हजारीबाग में नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस 7 लोगों की मौके पर ही मौत
सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। इसके बाद खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

adverti office 1 हजारीबाग में नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस 7 लोगों की मौके पर ही मौत

जानकारी के अनुसार बस की पत्ती टूटने से बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
इस बस में 52 यात्री सवार थे। हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं विश्वजीत सिंह ने बताया कि गिरिडीह से 1:30 बजे रांची संगत में शामिल होने के लिए निकले थे। टाटीझरिया क्रॉस करने के बाद अचानक से गाड़ी नदी में गिर गई। इस हादसे में 8-10 साल के बच्चे भी शामिल हैं।