बिहार

देश में सिर्फ प्रचार हो रहा है काम नही हो रहा है :नीतीश कुमार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/बिहार मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। कार्यक्रम में तेलंगाना सीएम की ओर से गलवान में शहीद जवानों के परिवारों को मदद राशि दी गई। उन्होंने हैदराबाद हादसे के पीड़ित परिवारों की भी मदद की। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि आज देश में सिर्फ प्रचार हो रहा है, काम नहीं हो रहा है। जिनकों काम करना नहीं होता है वो प्रचार करते हैं। ‘राज्यों के विकास के फंड में भी कमी कर दी गई है। विशेष राज्य का दर्जा मिलता तो बिहार और आगे बढ़ता। मीडिया पर कब्जा किया जा चुका है।

banner 2 देश में सिर्फ प्रचार हो रहा है काम नही हो रहा है :नीतीश कुमार

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मीडिया आजकल एकतरफा खबर चला रही है। सभी की आलोचना और सिर्फ एक की प्रशंसा कर रही है। उन्होंने मंच के सामने बैठे पत्रकारों से कहा कि आपलोग थोड़ा इन बातों पर ध्यान दीजिए। पत्रकार मित्रों से भी आग्रह करेंगे कि आप लोगों का विचार ठीक है लेकिन आज कल सब जगह कब्जा कर लिया गया है। और क्या-क्या छपते रहता है यह सब चीज तो आप लोग भी जानते ही है। आप लोग भी कोई मामूली चीज नहीं है। जैसे पहले चलता था वही होना चाहिए था।