बिहार

सदस्य डॉ० रामचंद्र पूर्वे सर्व सम्मति से बिहार विधान परिषद् के उपसभापति चुने गए

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना / सदस्य डॉ० रामचंद्र पूर्वे सर्व सम्मति से बिहार विधान परिषद् के उपसभापति चुन लिये गये। बिहार विधान परिषद् के  सभापति  देवेश चंद्र ठाकूर ने उन्‍हें बधाई दी तथा कहा कि हमलोग एक ही क्षेत्र माता सीता की जन्‍मभूमि से हैं और सदन की गरिमा का पूर्ण रूप से ध्‍यान रखते हुए इसे एक नई ऊँचाई प्रदान करेंगे।

सदन में  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने श्री पूर्वे को उपसभापति चुने जाने पर शुभकामना दिया और कहा कि आप इस पद के लिए सबसे अनुभवी और योग्य उम्मीद्वार हैं, इनसे योग्‍य उपसभापति दूसरा कोई नहीं है। आपके अनुभव और ज्ञान से सदन की मर्यादा बढे़गी।

उप मुख्यमंत्री  तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आप हमारे अभिभावक हैं और सबसे अधिक दिनों तक राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रह चुके हैं। आपके अनुभव का भरपुर फायदा मिलेगा।