बिहार

स्टोर रूम से छापेमारी कर 22 कार्टन कोडीन कफ सिरप फुल एवं 1935 बोतल मादक पदार्थ बरामद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सन्तोष कुमार की रिपोर्ट

सुपौल/छातापुर पुलिस ने छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छातापुर पंचायत वार्ड 12 निवासी शंभू पांडे उर्फ विजय पांडेय के घर पर छातापुर थाना एवं जोगबनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी किया। छपेमारी के दौरान
स्टोर रूम से छापेमारी कर 22 कार्टन कोडीन कफ सिरप फुल एवं 1935 बोतल मादक पदार्थ की बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने कहा कि इस संबंध में छातापुर थाना कांड संख्या 315/22 दर्ज किया गया है। वही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुइ है।
पुलिस ने जोगबनी थाने के फरार छातापुर पंचायत निवासी अभियुक्त के घर से रविवार की मध्य रात्रि छोपमारी में भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया है। हालांकि अभियुक्त भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छातापुर पंचायत वार्ड 12 निवासी शंभू पांडे उर्फ विजय पांडेय के घर पर छातापुर थाना एवं जोगबनी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी किया। बताया जा रहा है कि छातापुर निवासी शम्भू पांडेय उर्फ विजय पांडेय जोगबनी थाना कांड संख्या 74 /19 का फरार अभियुक्त है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर यह छापेमारी की गई थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही अभियुक्त शंभू पांडे उर्फ विजय पांडे भाग निकला। पुलिस ने उसके घर के स्टोर रूम से छापेमारी कर 22 कार्टन कोडीन कफ सिरप फुल एवं 1935 बोतल मादक पदार्थ की बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए छातापुर थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने कहा कि इस संबंध में छातापुर थाना कांड संख्या 315/22 दर्ज किया गया है। वही अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी हुइ है।