बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में हुआ बिहार का चतुर्दिक विकास

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव

मधुुुबनी /लदनियां प्रखंड स्थित उच्चविद्यालय खाजेडीह के प्रांगण में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता बैठक विधायक मीना कामत की उपस्थिति में हुई। अध्यक्षता कारी ठाकुर ने की। संचालन पिंटू झा ने किया।

ladniya OK मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में हुआ बिहार का चतुर्दिक विकासबैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि किसी भी संगठन व पार्टी की पूंजी कार्यकर्ता होता है और कार्यकर्ताओं के लिए भरोसे के आलाकमान होते है। हम कार्यकर्ताओं के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पार्टी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसा संरक्षक प्राप्त है, जो हम सबके भरोसेमंद हैं। हमें उनके लोक हितैषी कार्य व अत्याधुनिक सोच को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को कमेटी के माध्यम से तत्पर रखना होगा। इसके लिए जनसंपर्क साधने की जरूरत है। हमारे नेता नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समेत सभी वर्ग के लोगों को सम्मान दिया है।

IMG 20220731 WA0112 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में हुआ बिहार का चतुर्दिक विकासप्रो. रामप्रसाद सिन्हा ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए नीतीश कुमार ने महिलाओं को अपूर्व राजनीतिक व सामाजिक सम्मान दिया है।

अरुण कुशवाहा ने कहा कि  बिहार के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार धन्यवाद के भागीदार है।

विजय राम ने कहा कि बिहार में न्याय के साथ सबका विकास हुआ है।

मौके पर अरुण कुशवाहा, बिंदु कामत, प्रखंड प्रवक्ता मनोज ठाकुर, चांद कामत, हरिओम सिंह, दिलीप चौधरी, विजय सिंह, डॉ. सत्यनारायण सिंह, प्रो. रामप्रसाद सिंह, संजय सिंह, कन्हैया झा, राजकुमार सिंह, दशई चौधरी,  अजय कुमार, विनोद कामत, दुखी पासवान, देवकांत कामत, तहसीन अहमद, चंद्रशेखर सदाय, रुदल महतो, सुरेश महतो, राजेश्वर सिंह  ,हरिओम सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।