बिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े तबादलों पर रोक लगा दी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना /30 जून को विभाग की तरफ से अंचलाधिकारी समेत बंदोबस्त पदाधिकारी,चकबंदी,पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया था।लेकिन इस तबादले में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दे दिया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 149 तबादले हुए थे जिस पर रोक लगा दी गई है।

बता दें कि बीजेपी कोटे से मंत्री रामसूरत राय विभाग की जिम्मेदारी निभाते हैं। रामसूरत राय के आदेश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलट दिया है और अब इन तबादलों पर रोक का आदेश जारी किया गया है।

जून महीने की अंतिम तारीख को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कुल चार अलग-अलग अधिसूचना जारी करते हुए तबादले का आदेश जारी किया था। लेकिन अब सरकार की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है कि इन सभी सूचनाओं से जुड़े तबादले और पदस्थापन को निरस्त कर दिया गया है। सरकार ने राज्यपाल के आदेश से जो नई अधिसूचना जारी की है। उसे संयुक्त सचिव कंचन कपूर ने जारी किया है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में तबादलों को लेकर कोई ऐसी बात मालूम पड़ी थी। जिसके बाद उन्होंने इन तबादलों की अधिसूचना रद्द करने का फैसला किया। भारतीय जनता पार्टी और जेडीयू के बीच तबादलों को लेकर विवाद का एक नया कारण हो सकता है।

मंत्री रामसूरत राय इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।