बिहार

लगातार 22 वर्षों तक मुखिया रहे रामानंद सिंह की मनी श्रद्धांजलि सभा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

 

रिपोर्ट : अमरनाथ यादव

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के सिधपा गांव निवासी पूर्व मुखिया रामानंद सिंह के निधनोपरान्त मंगलवार को अवकाशप्राप्त शिक्षक विश्वनाथ सिंह की देखरेख में श्रद्धांजलि सभा की गई। कार्यक्रम का संचालन अवकाशप्राप्त प्राध्यापक प्रो. प्रदीप सिंह ने किया। लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। लोगों ने 1978 से 2000 तक मुखिया रहे इनके कृती-व्यक्तित्व को याद किया। कहा कि वे एक अच्छे, उदार व ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण चिकित्सक व राजनीतिज्ञ थे। बेबाकीपन उनकी सबसे बड़ी पूंजी थी।

7 लगातार 22 वर्षों तक मुखिया रहे रामानंद सिंह की मनी श्रद्धांजलि सभा

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, जिला कुशवाहा संघ के कृष्तदेव सिंह, प्रो. रामेश्वर सिंह, कारी कामत, जिप सदस्य झमेली राम, रामाशीष पासवान, प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह, मुखिया अरुण कुमार यादव, सत्यदेव सिंह, राधे सिंह, प्रो. रामप्रसाद सिंह, जगदीश ठाकुर, पुत्र जयवीर सिंह, योगेन्द्र सिंह, भोगेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह ने संस्मरणात्मक विचार व्यक्त किए।

लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में  संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की। मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।