देश - विदेश

धनबाद : कतरास का नंदन सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया पथ की करते है साफ- सफाई।

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोट: सत्येंद्र सिंह

कतरास का नंदन चक्रवर्ती पिछले पांच वर्ष से सुल्तानगंज से देवघर तक कांवरिया पथ की साफ सफाई करते रहे है।वह सावन के पहले दिन से ही  सुल्तानगंज चले जाते है।इसके बाद वह कांवरिया पथ में साफ सफाई का कार्य  शुरू कर देते है।इस कार्य मे 10 से 12 दिन तक पथ में पड़े ईट ,पत्थर,कंकड़,जली अगरबत्ती आदि की सफाई करते है।नंदन चक्रवर्ती कहते है कि कांवरियों के पैरों में कोई नुकसान ना पहुचे। इसलिये हम पथ की सफाई करते है।श्री नंदन चक्रवर्ती ने बताया कि 2016 में जब वह कांवड़ यात्रा कर रहे थे। तब जली अगरबत्ती पैर में काफी परेशानी हुई थी।तब से उन्होंने  पथ की सेवा करने की बीड़ा उठाया। नंदन कतरास में भी सामाजिक कार्यो में आगे रहते है। ओंर मुक्ति धाम में भी शवो को जलाने में आगे रहते है।