Uncategorizedबिहार

कुशल युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु: रेणु देवी (उपमुख्यमंत्री)

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क

पटना/ विश्व युवा कौशल दिवस” के मौके पर राज्य एवं देश के युवाओं को बधाई देते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि भारत एक युवा देश है। भारत में कार्यशील आयु वर्ग (15 से 59 वर्ष) की आबादी कुल आबादी का 62 प्रतिशत है। यहां जनसंख्या की औसत आयु 30 वर्ष से भी कम है। जनसांख्यिकीय लाभांश के लिए यह अत्यंत अनुकूल स्थिति है।

03 copy कुशल युवा ही बनाएंगे भारत को विश्वगुरु: रेणु देवी (उपमुख्यमंत्री)रेणु देवी ने कहा कि देश के सतत विकास के लिए कार्यशील आयु वर्ग का स्वस्थ,शिक्षित एवं कुशल होना आवश्यक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत के युवाओं के कौशल विकास के लिए “स्किल इंडिया” कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत देश भर में 300 से अधिक “जन शिक्षण संस्थान” खोले गए हैं। इन संस्थानों के द्वारा प्रशिक्षितों में 85 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। नई शिक्षा नीति 2020 में स्कूली शिक्षा में रोजगार परक विषयों को शामिल कर युवाओं के कौशल विकास का कार्य स्कूली स्तर से ही प्रारंभ किया गया है। हाल ही में शुरू की गई “अग्नि-पथ” योजना भी वास्तव में देश के युवाओं के कौशल विकास की ही योजना है।

उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सात निश्चय योजना के अंतर्गत बिहार के युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रखंड स्तर तक “कौशल विकास केंद्र” खोले गए हैं।

रेणु देवी ने आशा व्यक्त की कि बिहार और देश के कुशल युवा ही भारत के विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।